Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: AAP अध्यक्ष हुपेंडी बोले- चिटफंड की 0.33% रकम मिली, ऐसे तो 1200 साल लगेंगे; गुमराह कर रही कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में हुए चिटफंड घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। हुपेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार ने दावा किया था कि लोगों के एक-एक पैसे वापस दिलाएंगे, लेकिन अब तक सिर्फ 33 करोड़ ही वापस हो पाए हैं, यानी मात्र 0.33 % रकम ही मिली है। अगर इस तरह की रफ्तार रही तो पूरी रकम लौटाने में करीब 12 सौ साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनी तो 10 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले की रकम निवेशकों को वापस करेगी। कहा कि पांच साल बीतने को हैं, लेकिन पूरा पैसा वापस निवेशकों को नहीं मिल पाया। सहारा इंडिया कंपनी छत्तीसगढ़ के लोगों से 15 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। जिसमें से अबतक राजनांदगांव जिले में ही केवल नौ करोड़ की राशि ही वापस हो पाई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button