Chhattisgarh

CG के स्कूल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा : कल मोहन मरकाम लेंगे मंत्री पद की शपथ, कई और मंत्रियों का भी इस्तीफा ले सकती है पार्टी

छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है ठीक वैसे-वैसे ही कांग्रेस पार्टी में नए बदलाव किए जा रहे हैं । कल ही प्रदेश अध्यक्ष पद से मोहन मरकाम की छुट्टी की गई थी और दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था । अब खबर आ रही है कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपना इस्तीफा दे दिया है और मोहन मरकाम कल राजभवन में सुबह 11:30 बजे मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं ।जानकारी के मुताबिक डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ मंत्री अनिला भेड़िया, कावासी लखमा रूद्र गुरु और रविंद्र चौबे से कोई विभाग से भी पार्टी इस्तीफा ले सकती हैं । ऐसे में जब चुनाव में महज 4 महीने का वक्त बचा है पार्टी एक के बाद एक बड़ा फैसला ले रही हैं ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button