Chhattisgarh

Bilaspur: मंगला चौक स्थित तिमंजला इमारत गिरने के मामले की जांच के लिए बनी कमेटी; तीन दिनों के अंदर सौपेंगी रिपोर्ट, विधायक शैलेश पांडे के हाथो तत्काल राहत हेतु दुकानदारों को ठेकेदारों ने दिए 10 लाख

शनिवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास मंगला चौक स्थित तीन मंजिला दवाई दुकान भरभरा कर गिर गया। दुकान का नाम श्रीराम मेडिकल है। खबर मिलते ही शहर के लोग मंगला चौक पहुंच गये। दवाई दुकान संघ के पदाधिकारी भी आ गए। खबर के साथ ही कमिश्नर कुणाल दुदावत भी मंगला चौक पहुंचकर वस्तुस्थिति का समझने का प्रयास किया। आईपीएस संदीप पटेल भी पुलिस टीम के साथ मंगला चौक पहुंच गयी।


इस दौरान लोगों ने कमिश्नर का घेराव किया। विधायक शैलेष पाण्डेय,पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय, शेखर मदलियार,चन्द्रप्रदीप वाजपेयी, सुनीता मानिकपुरी ने मोर्चा संभाला। अन्त में कमिश्नर ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर तीन दिनों के अन्दर बिल्डिंग गिरने के कारणों का पता लगाने को कहा। निगम कार्यालय में तीन ठेकेदारों ने विधायक के हाथों दस लाख रूपए मुआवजा श्रीराम मेडिकल संचालक को दिया।

करीब चार घंटों तक मंगला चौक में तनाव का वातावरण देखने को मिला। लोगों ने इस दौरान वस्तुस्थिति का जायजा लेने पहुंचे निगम कमिश्नर को घेर लिया। जानकारी मिलते ही आईपीएस संदीप पटेल की अगुवाई में पुलिस टीम भी पहुंच गयी। धीरे धीरे मामला राजनीतिक रूप लेने लगा। पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय, विधायक शैलेष पाण्डेय, शेखर मुदलियार, चन्द्रप्रदीप वाजपेयी और मुर्तजा वनक के प्रयास से मा्मला मुआवजा तक पहुंचा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button