Chhattisgarh
बिलासपुर: कारोबारी अनवर ढेबर को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की अंतरिम जमानत

कारोबारी अनवर ढेबर के मामले में सोमावार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अनवर ढेबर ने अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। कारोबारी अनवर ढेबर को कोर्ट द्वारा मेडिकल ग्राउंड पर राहत मिली है। यह सुनवाई जस्टिस दीपक तिवारी की सिंगल बेंच में हुई है। बता दें कि कारोबारी अनवर ढेबर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।



