Chhattisgarh

बलौदाबाजार: विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा,भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस जोगी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रेणु जोगी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। बता दें कि जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इस वक्त प्रदेश के पहले CM के बेटे अमित जोगी हैं। अमित के साथ प्रमोद शर्मा की लड़ाई 10 महीने पहले खुलकर सामने आई थी। तब पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जनता कांग्रेस के एक और विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। उस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा- पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे। मैं पूरी तरीके से धर्मजीत सिंह के साथ में हूं। अमित जोगी जी जो बाथरूम में बैठकर इस प्रकार का फैसला ले रहे हैं, वह नाजायज है। गलत है। प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button