Chhattisgarh

लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया गया : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मीसा बंदी मालूराम शर्मा और शत्रुघ्न वर्मा का हुआ सम्मान



रायपुर 26जून 2024/पूज्य सिंधी पंचायत भवन तिल्दा में आज भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में 25 जून को लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आपातकाल के दौरान बंदी बनाये गए राष्ट्रभक्त मीसा बंदी श्री मालूराम शर्मा और शत्रुघ्न वर्मा को सम्मानित किया।इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश के राष्ट्रभक्तो ने अपनी भूमिका निभाई।

img 20240626 wa00071760013446800315127
img 20240626 wa00019046425085747605503
img 20240626 wa00037754823625274578244



मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पूर्व सरकार ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के रक्षको को दी जाने वाली सम्मान राशि को बंद कर उनके साथ अन्याय किया था। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने मीसाबंदियों को पुनः अनुग्रह राशि  देने का निर्णय लेकर देश के लोकतंत्र की बहाली के लिए उनके त्याग और समर्पण का सम्मान किया है। तिल्दा नेवरा के के मीसाबंदी श्री मालूराम शर्मा और शत्रुघ्न वर्मा ने आपातकाल।के समय उनके साथ किये गए अत्याचारों के बारे में बताया। हम सभी को मीसाबंदियों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिन्होंने हँसते-हँसते तत्कालीन सरकार के अत्याचारों को सहन करते हुए राजनीतिक लोकतंत्र की बहाली मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button