Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ लोक आयोग के कार्यालय में लगी भीषण आग : कवरेज करने गए पत्रकारों से बदसलूकी, आग लगने के कारण नहीं चल पाया अब तक

रायपुर, 20 जून 2024

छत्तीसगढ़ लोक आयोग कार्यालय में आज भीषण आग लग गई । आग कैसे लगी? इसका पता अब तक नहीं चल पाया है । दरअसल, आज दोपहर रायपुर नगर निगम कार्यालय के पास छत्तीसगढ़ लोक आयोग के कार्यालय में आग लग गई । आग लगने के बाद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया । वहीं इस आग लगने की खबर करने गए पत्रकारों से कार्यालय के कर्मचारियों ने काफी बदसलूकी की । हालांकि अभी पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है । फिलहाल कितना नुकसान हुआ और क्या -क्या जला यह बाद में ही पता चल पाएगा ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button