Chhattisgarh

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृण बना कर जनता को दुर्घटनाओं से बचाने वाले यातायात पुलिस को हर वर्ष पानी,गमछा,छाता प्रदान कर उनका थोड़ा सा मनोबल बढ़ाना ही मेरा मकसद – विकास उपाध्याय




रायपुर | विधायक विकास उपाध्याय ने हर साल की तरह अक्षय तृतीया में आज पुलिस जवानों को गमछा-छाता, और पानी के बोतल बांटा। उन्होंने कहा, शास्त्रों के मुताबिक अक्षय तृतीया से गर्मी बढ़ती है। हमारे पुलिस जवान भीषण गर्मी हो या ठंड हो या बरसात हो उसको सहते हुए भी अपना फर्ज निभा रहे हैं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बने रहे। इसीलिए उन्हें थोड़ी राहत पहुंचाने के मकसद से उन्होंने यह पहल छात्र राजनीति के समय से की है।

img 20240511 wa00142239944862652130750

ज्ञात हो कि विकास उपाध्याय प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर अलग अलग चौक चौराहों पर जाकर यातायात पुलिस के जवानों को छाता,गमछा और पानी की बोतल का वितरण करते आ रहे है। यातायात पुलिस की सेवा से ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है लाखो करोड़ो गाड़ियों के बावजूद सड़क पर आम जनता आसानी से चल सके इसके लिए रातो दिन हमारे यातायात पुलिस के जवान सड़को पर डटे रहते है पुलिस हमारी रक्षा के लिए होती है इसलिए पुलिस का हमको हमेशा सम्मान करना चाहिए, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विकास उपाध्याय ने शहर के अलग-अलग चौक चौराहों शारदा चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन रोड, भाटा गाँव, टाटीबंध, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक स्टेशन चौक आदि पर यातयात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये, पानी की बोतल, गमछा और छाता भेंट किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button