Chhattisgarh
बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड : तीन अन्य अभियुक्तों ने किया कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

रायपुर, 9 मई 2024|
रामअवतार जग्गी हत्याकांड के तीन अन्य अभियुक्तों ने कोर्ट की मियाद खत्म होने के बाद गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
जिन तीन अभियुक्तों ने कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया उनमें संजय सिंह कुशवाहा, नरसिंह प्रसाद शर्मा, अनिल उर्फ प्रमोद कचौरी शामिल है। जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने 31 अभियुक्तों की सजा को यथावत रखा है।



