Chhattisgarh

बस्तर के पहले हॉलीवुड बाल कलाकार अबूझमाड़ के चेंदरू पर हुई किताब प्रकाशित

जगदलपुर। स्थानीय विधायक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की पहल पर बस्तर के पहले हॉलीवुड बाल कलाकार तथा बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध अबूझमाड़ के चेंदरू पर हिंदी में किताब प्रकाशित की गई है, 100 से अधिक आकर्षक तस्वीरों वाली इस किताब में बस्तर के मोगली चेंदरू के जीवन इतिहास का बखूबी चित्रण किया गया है। बस्तर के लोक साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्राही ने स्वीडिश किताब चेंदरू दी ब्वाय एंड दी टाईगर का हिंदी अनुवाद किया है। चेंदरू के पुत्र जयराम मंडावी द्वारा उपलब्ध कराए गए तस्वीरों को लेकर यह किताब प्रकाशित की गई है। जिसमें चेंदरू और उसके पालतू बाघ टेंबू को खेलते हुए से लेकर चेंदरू के पूरे जीवन वृत्त को बखूबी दर्शाया गया है।
विदित हो कि वर्ष 1960 के दशक में स्वीडिश फिल्मकार ने चेंदरू और उसके पालतू बाघ तेंबू को लेकर फिल्म बनाई थी। यह फिल्म नौ भाषाओं में रिलीज की गई थी। बस्तर केपहले हॉलीवुड़ बाल कलाकार और बाघ के साथ खेलने वाले चेंदरू के साहसपूर्ण इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लंबे अंतराल के बाद पहली बार चेंदरू के जीवन वृत्त पर हिंदी में सचित्र किताब प्रकाशित की गई है। यह भी विदित हो कि बस्तर टाइगर चेंदरू के जीवन वृत्त को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठती रही है, किंतु शासन स्तर पर इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई, हालांकि नारायणपुर विधायक व मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नया रायपुर और नारायणपुर में चेंदरू की प्रतिमा स्थापित की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button