Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किए प्रभु श्री राम के दर्शन, जनता से की मतदान की अपील*

*
*रायपुर।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

img 20240507 wa0032533684511079618680
img 20240507 wa00281928351883879877957
img 20240507 wa00316640934123245121749


दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। मैं भी मतदान के लिए अपने गांव जा रहा हूं। उससे पहले प्रभु श्रीराम के चरणों में आया हूं और उनके दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने  जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और और सभी से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि पहला और दूसरा चरण हमारे लिए अच्छा रहा और तीसरे चरण में भी माहौल उनके पक्ष में है।

विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है। पूरे देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति बढ़ा है। उनके दस वर्षों के कार्यों के प्रति बढ़ा है। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान-बढ़ाया है। विकसित भारत के लिए व आने वाले पांच वर्षों में देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं। ये देश की जनता अच्छे से जानती है, सबका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा।

गौरतलब है कि तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button