पुलिस बाल मित्रों ने पूर्ण मतदान को किया प्रोत्साहित

*रायपुर – लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए आईकोनिक सामाजिक कार्यकर्ता मतदाता जागरूकता वॉलंटियर डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही के साथ मिलकर रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी एवं बी शैलजा-वी बी एस राजकुमार साया फाउंडेशन रायपुर द्वारा रायपुर शहर में चौक* *चौराहे में तख्ती पकड कर मतदान जरूर करें ,शत प्रतिशत मतदान करें, नारे लगाते हुए जागरूकता किया*।
*सभी ने आम नागरिको को मतदान कार्ड स्टिकर बांटे* I
*” सुरता झन भुलाहू जी ,मतदान करे बर आहू जी के नारे लगाए* *लोधी चौक में अनेक दुकानों में दुकान जाकर तथा घरों में दरवाजे में दस्तक देकर मतदान कार्ड स्टिकर सम्मान के साथ दिया* ।
*मतदाता जागरूकता से सुसज्जित एक्टिवा में उसी के अनुरूप वेशभूषा में शंकर नगर से लोधी चौक ,पंडरी पुराना बस स्टैंड ,जय स्तंभ चौक से मालवीय रोड ,जयस्तंभ से स्टेशन रोड आदि में रोड शो किया* ।
*चौक में ट्राफिक रुकते ही एक्टिवा घुमा घुमाकर चारों तरफ संदेश देते मतदान जरूर करें*, *इस कार्य में ट्राफिक पुलिस का भरपूर सहयोग मिला*।
*इस कार्यक्रम मतदातजागरूकता अभियान की अनेक लोगों ने सराहना की* ।



