Chhattisgarh

लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन सोसाइटी ने बोरियां खुर्द में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया



रायपुर, 30 अप्रैल 2024|लोक सभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने मतदान का प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के उद्देश लक्ष्य की प्राप्ति एवं नव मतदाताओ में मतदान के प्रति जन जागरूता उत्पन्न किये जाने हेतु लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन सोसाइटी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
        “लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सब का फर्ज है” आपका वोट आपकी ताकत, दोनो बने देश की ताकत “सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट इस तरह स्लोगन के माध्यम से किया गया।

img 20240430 wa0010599081814737744994
img 20240430 wa00111266063754105378350


स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बोरियां खुर्द वार्ड क्र. 54 के अंतर्गत वहा के गणमान्य नागरिकों ऐसे परिवार, आस-पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए लोकतंत्र का महत्व को बताने गली, मोहल्ले,चौक,चौराहे में जा कर उनसे साझा किए।
इस अवसर पर शा.प्रा.शाला की शिक्षक एवं शाला प्रभारी श्रीमती सुलोचना वर्मा जी ने निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में सभी अर्ह वोटरों का पंजीकरण सुनिश्चत किए जाने और मतदान के प्रति मतदाताओं खासतौर पर दिव्यांग, युवा व महिलाओं को जागरूक करने के बारे में चर्चा किया। उन्होंने बताया की और दूसरे लोगों को मतदाता बनने के लिये प्रेरित करना होगा। साथ ही मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिये भी प्रेरित करना होगा।
इस बीच बोरियां खुर्द से लक्ष्य फाऊंडेशन की कार्य.अध्यक्ष श्रीमती भारती साहू जी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो।
इस अवसर पर कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती भारती साहू जी,श्रीमती गोमती साहू जी,कार्यकारणी उपाध्यक्ष, सद्स्य निमिष साहू जी,सदस्य श्रीमती यनिता साहू जी,श्रीमती सदस्य नीरा पटेल जी,सदस्य श्री पुष्पेंद्र तिवारी, सदस्य श्रीमती उषा तिवारी,प्रधानाचार्या श्री एस.के.साहू जी, श्रीमती ममता धनगर जी, श्रीमती आरती साहू जी उपस्थित रहें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button