Chhattisgarh

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका :  इंदौर से उम्मीदवार अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, BJP में हुए शामिल

इंदौर, 29 अप्रैल 2024|लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग से कुछ दिन पहले सूरत के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से बीजेपी प्रत्याशी की ऐतिहासिक निर्विरोध जीत हो गई थी। अब मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने खुद ही अपना नामांकन वापस ले लिया और वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं, जो कि कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इंदौर में नॉमिनेशन की डेट अब निकल चुकी है।

दिलचस्प बात यह है कि इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेने के लिए इंदौर के कलेक्टरेट ऑफिस में, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी विधायक रमेश मंदोला के साथ गए थे। वे नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले ली।

गौरतलब है कि बीजेपी ने इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है। आज कांग्रेस को लगे इस बड़े झटके के घटनाक्रम की जानकारी मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के जरिए ही दी है।

कैसे बना था अक्षय को बीजेपी में लाने का प्लान

जानकारी के मुताबिक अक्षय कांति बम को बीजेपी में लाने का प्लान एक होटल में बनाया गया था। प्रत्याशी अक्षय ने नाम वापसी पर अनहोनी की आशंका जताई थी और कहा कि कांग्रेसी बवाल कर देंगे। इसी के चलते मंत्री विजयवर्गीय के साथ मेंदोला की एंट्री कराई गई थी। इसीलिए उनका नामांकन रद्द कराने के लिए दोनों ही नेता कलक्टरेट दफ्तर गए थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button