Chhattisgarh

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सम्मेलन में 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा प्रवेश किया


बिलासपुर: आज शुक्रवार दिनांक ८ को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई, जिसमें नगर विधायक और पूर्व मंत्री माननीय अमर अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

IMG 20240308 WA0012
IMG 20240308 WA0013
IMG 20240308 WA0015
IMG 20240308 WA0014



इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए माननीय अमर अग्रवाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी की सोच सबका साथ सबका विकास की है।सभी संप्रदाय को साथ लेकर चलना ही भारतीय जनता पार्टी को दूसरी पार्टियों से अलग बनाती है।कोई भी योजना पूरे भारत के नागरिकों के लिए रहती है ना किसी विशेष समाज के लिए चाहे वह मकान की योजना हो,या सिलेंडर की और महतारी वंदन योजना ने तो महिलाओं को विशेष अधिकार दिलाया है। हर योजना का लाभ सभी समाज के लोगों के लिए है।

माननीय अग्रवाल जी ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता लेकर पार्टी को आगे बढ़ना चाहिए और सभी राष्ट्रीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेना चाहिए।इस बार मोदी जी ने 400 पार का आह्वान किया है,उसे हम सब को साथ मिलकर साकार करना है तथा साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक वोट  भारतीय जनता पार्टी में दिलवाना है।
नगर विधायक अग्रवाल जी के सानिध्य में 50 से अधिक कांग्रेस सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और मोदी जी के परिवार में ख़ुद को शामिल किया।

इस कार्यक्रम में  अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद,महामंत्री मख़मूर ख़ान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सद्दाम ख़ान ने शिरकत की।इसके साथ ही प्रमुख रूप से रामदेव कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, अमरजीत दुवा, यासमीन ख़ान , बबलू सैफ़ुद्दीन साहब, महामंत्री डिंपल सिंह, नवीन मसीह तथा हाजी ज़ुबैर, मौलाना यूसुफ़ रजा बरकाती, सब्बा राव, राजू सिंह छत्री, आज़मानी जी , सिकंदर ख़ान, सचिन मसीह के साथ सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button