Chhattisgarh

बिलासपुर में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- पूरे भारत में बंद होने चाहिए सभी मदरसे

बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां सरमा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए शक्तिशाली ईडी और सीबीआई की जरूरत है, नहीं तो गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाले का पैसा बाहर कैसे आएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी कांग्रेसी बनकर काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की जा सकती है। आचार संहिता लगने के बाद किसी भी पार्टी के लिए एकतरफा काम नहीं करना चाहिए। भारत सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

पूरे भारत में मदरसा बंद होना चाहिए
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरे भारत में मदरसा बंद होना चाहिए। केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय मदरसा बंद करने के लिए बात होनी चाहिए। ईडी की कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ भाजपा और एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रॉपर्टी गिने तो इसमें कांग्रेसी भ्रष्टाचार में आगे मिलेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ आमसभा को संबोधित किया। वहीं, भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने शहर में नामांकन रैली निकालकर जनता से समर्थन मांगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button