Chhattisgarh

राहुल गाँधी का 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर|कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फरसगांव,भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है! इसके बाद से सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

वहीं, चुनावी सीजन में वादों और दावों का दौर भी जोरों पर है। जहां एक ओर सीएम भूपेश बघेल कर्जमाफी करने और धान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर किसानों को साधने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के इस दांव का काट लाने की तैयारी में है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button