Chhattisgarh

जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व: मंत्री श्री कवासी लखमा

रायपुर, 16 मई 2023
उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने जगदलपुर नगर पालिक निगम के राजेंद्र नगर वार्ड में 47.45 लाख रूपए की लागत से बीटी रिनिवल कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास के लिए शासन द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में चौतरफा विकास के लिए कई काम मंजूर किए गए हैं। सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना साकार हो रही है। शहर को अब तक करोड़ों रुपए की सौगात मिल चुकी है। सरकार ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा कर रही है। शहर की जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है, जिसका हम ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।
    इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, एमआईसी सदस्य और वार्ड पार्षदगण, विभागीय अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button