Karnataka Election 2023: कांग्रेस की बढ़त पर सीएम भूपेश बघेल का बयान- कहा-मोदी का जादू अब खत्म हो चुका।

रायपुर। Karnataka Election 2023: कांग्रेस की बढ़त पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- कर्नाटक में बीजेपी की नहीं पीएम मोदी की हार हुई है।
पीएम मोदी ने पूरा चुनाव अपने ऊपर केंद्रित कर लिया था। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर बड़ा मैसेज दिया है।
सीएम का बयान मोदी का जादू खत्म
वहीं कर्नाटक में भाजपा की हार को लेकर CM ने कहा- चुनाव में हार होते ही भाजपा नेता मोदी की जगह योगी का नाम लेने लगे हैं। इसका पता सबसे पहले अरुण साव को चल गया था।
वे चुनाव के पहले कह रहे थे यूपी की तरह यहां भी बुलडोजर चलाएंगे। उन्हें पता है कि मोदी का जादू अब खत्म हो चुका है
कर्नाटक चुनाव के दूसरे राज्यों में असर पर बोले CM भूपेश बघेल-
इससे हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।
कर्नाटक चुनाव के आ रहे रुझान को लेकर सीएम ने ट्वीट किया – बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार, भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा, नफरत हारेगी।



