Chhattisgarh

Chhattisgarh PSC Exam Result: छत्‍तीसगढ़ पीएससी के परिणाम घोषित, प्रज्ञा नायक को पहला स्‍थान

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने गुरुवार रात राज्य सेवा की परीक्षा में साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। आयोग ने 171 पदों के विरुद्ध 170 पदों पर चयन सूची-अनुपूरक सूची जारी की है। इसमें प्रज्ञा नायक प्रथम आई है,वहीं रायपुर से शशांक गोयल तीसरे स्थान पर आए है।

जानकारी के अनुसार राज्य सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पिछले वर्ष 13 फरवरी को किया था। इसमें 2565 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया।

लिखित परीक्षा के बाद 26,27,28 एवं 29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के आधार पर 509 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। इसके बाद पिछले वर्ष 20 से 20 सितंबर तक 509 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर गुरुवार को परिणाम जारी किए गए।

मेरिट आधार पर दस परीक्षार्थियों की सूची
1 प्रज्ञा नायक

2अन्नया अग्रवाल

3शशांक गोयल

4भूमिका कटियार

5.राणा विजय

6.योगेश्वर कुमार द्विवेद

7.अमित कुमार भारद्वाज

8.नितेश

9.अभिषेक तिवारी

10.उमेश रात्रे

राज्य सेवा के 210 पदों पर 3095 अभ्यर्थी देंगे मुख्य परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। 19 विभागों में प्रशासनिक अधिकारी के 210 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 3095 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देने के लिए पात्र हैं।

रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा केंद्र
आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य परीक्षा 15 से 18 जून तक आयोजित होगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को 18 से 25 मई 2023 तक आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य के लिए 26 से 27 मई 2023 तक समय दिया गया है। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2022 का आयोजन दिनांक 15, 16, 17 एवं 18 जून 2023 को किया जाएगा। परीक्षा तिथि से 10 दिवस के भीतर जारी किया जााएगा, जिसकी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

विज्ञानी अधिकारी के लिए 69 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार
सीजीपीएससी ने विज्ञानी अधिकारी (जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन) (गृह (पुलिस) विभाग) परीक्षा- 2022 के परिणाम जारी किए हैं। इसमें 23 पदों के लिए 69 अभ्यर्थियों का छह जून को साक्षात्कार लिया जाएगा। बता दें पदों के लिए 16 अक्टूबर 2022 को लिखित परीक्षा ली गई थी। इसके बाद अब परिणाम जारी किए गए हैं।

आयुष चिकित्सा अधिकारी के परीक्षा परिणाम भी घोषित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किए है। कुल 132 पद पर होने वाली भर्ती में 331 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। 12 जून को साक्षात्कार होगा। इसके लिए समय सारिणी विभाग की वेबसाइट पर जल्द डाला जाएगा।

सिविल जज की मुख्य परीक्षा 13 को
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल जज प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दी है। इसमें 521 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। 13 जून को सिविल जज की मुख्य परीक्षा होगी। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा जल्द जारी किया जाएगा। जिसे सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी हुआ रिजल्ट।

कैजुअल्टी मेडिकल आफिस के लिए साक्षात्कार आठ जून को
कैजुअल्टी मेडिकल आफिस 21 पदों के लिए 57 अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे। आठ जून को साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। बता दें सीजीपीएससी ने कैजुअल्टी मेडिकल आफिसर परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की थी। जिसके परिणाम अब जारी हुए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button