Chhattisgarh

अंबिकापुर: गंगाजल की कसम खाने वालों ने शराब को बनाया धंधा, रेणुका बोलीं- प्रदेश में हुआ दस हजार करोड़ का घोटला

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा दो करोड़ का शराब घोटाला किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार ने दो हजार करोड़ के घोटाला सहित इन साढ़े चार सालों में दस हजार करोड़ से भी अधिक का घोटाला किया है। छत्तीसगढ़ में सभी योजनाओं में घोटाला हुआ है। छत्तीसगढ़ को पूरे देश में बदनाम करने का काम भूपेश सरकार ने किया है।


रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र बनाकर जनता की भावनाओं के साथ घोटाला किया है। जिस भूपेश बघेल ने शराबबंदी के लिए गंगाजल लेकर कसम खाई थी, वही भूपेश बघेल शराब को अपना धंधा बना लिया हैं।

पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज्य में केवल घोटाला ही घोटाला है। इस दारू घोटाले के बाद अब दरूहा लोग अब भूपेश सरकार को गाली दे रहे हैं कि नकली शराब पिलाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि घोटाले का मास्टरमाइंड एजाज ढेबर का भाई अनवर तो एक टूल किट है, असली गुनाहगार तो भूपेश बघेल हैं जो सोनिया गांधी का एटीएम बने हुए

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि बालू से तेल कैसे निकलता है कांग्रेसियों ने सबको सीखा दिया, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम को भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, फुलेश्वरी सिंह ने भी संबोधित कर शराब व रेत घोटाले का आरोप भूपेश सरकार पर लगाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button