Chhattisgarh

छत्तीसगढ़:लगातार बारिश से ठंडा हुआ मौसम,तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट; अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण मौसम में ये बदलाव आया है। दुर्ग में भी तेज हवा के साथ-साथ बारिश भी हुई। यह बारिश रात भर रुक-रुक कर होती रही।

इससे ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री गिर गया है और मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग की सेटेलाइट क्लाउड पिक्चर में इस वक्त पूरे छत्तीसगढ़ में बादल दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग की सेटेलाइट क्लाउड पिक्चर में इस वक्त पूरे छत्तीसगढ़ में बादल दिखाई दे रहे हैं।

प्रदेश में महीनें भर मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला। अप्रैल महीने के ज्यादातर दिनों में लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान अब सामान्य से 8 डिग्री तक कम हो गया है। बदलते मौसम से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, जहां-जहां अंधड़ या वज्रपात का खतरा है। वहां लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहा है।

40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी हवाएं, कांकेर और कबीरधाम में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी युक्त हवा है। साथ ही अरब सागर से भी ऊपरी स्तर में नमी आने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका है। कांकेर जिले और कबीरधाम जिले के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया अलर्ट

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर इनसे लगे अन्य जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। यहां अंधड़ के अलावा ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा 1 मई के लिए पूरे प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

रात भर हुई बारिश से जयंति स्टेडियम हुआ लबालब:शिव महापुराण कथा सुनने भक्त पानी में बैठने को मजबूर, पंडाल भी उड़ा

दुर्ग जिले का मौसम पिछले तीन दिन से धूप, बदली और बारिश वाला हो रहा है। शनिवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और यहां तेज हवा के साथ-साथ बारिश भी हुई। यह बारिश रात भर रुक-रुक कर होती रही। इससे भिलाई के जयंति स्टेडियम में बना शिव महापुराण कथा स्थल पानी से लबालब हो गया। यहां रुके हुए लाखों भक्त पानी से बचने के लिए इधर उधर भागते रहे। 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button