Chhattisgarh

हैदराबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें सत्ता से बेदखल किए जाने तक नहीं रुकेगी। यहां से नजदीक चेवल्ला में ‘विजय संकल्प रैली’ के नाम से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर बीजेपी तेलंगाना की सत्ता में आती है तो मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण समाप्त कर देगी।

तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह ने कहा, ‘राज्य में आठ-नौ साल से भ्रष्ट सरकार चला रही सत्तारूढ़ बीआरएस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।’ उन्होंने दावा किया कि पूरी दुनिया बीआरएस और के चंद्रशेखर राव (जिन्हें केसीआर के नाम से भी जानते हैं) के खिलाफ गुस्से को देख रही है। शाह ने दावा किया कि बीजेपी तेलंगाना में सरकार बना रही है और भ्रष्टों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button