Chhattisgarh

रायपुर: शहर में 8 फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनेंगे, खारुन रिवर फ्रंट पर सात नए पुल, सर्वे मंजूर

रायपुर, 21 April 2023

शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल तेलीबांधा थाना चौक पर फ्लाईओवर बनाने मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा शंकरनगर टर्निंग प्वाइंट, तेलीबांधा केनाल लिंकिंग रोड पर एसीबी ऑफिस के पास भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इतना ही नहीं आठ ऐसे ही चौक-चौराहों का भी सर्वे कर लिया गया है, जहां ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने फ्लाईओवर या अंडर ब्रिज बनाया जाएगा।

पीडब्लूडी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण विधान सभा में 1 पश्चिम में 3, उत्तर में 1 तथा ग्रामीण में 2 फ्लाई ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जाना तय हुआ है। इसके निर्माण में प्रारंभिक रूप से 1455 लाख खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने प्रारंभिक सर्वे करने के साथ जगह तय कर ली है।

अब जल्द सभी फ्लाईओवर और अंडरब्रिज का डिटेल सर्वे किया जाएगा। उसके बाद बोरिंग के माध्यम ये चेक किया जाएगा कि पत्थर की लेयर कितने नीचे है। उसी के हिसाब से फिर इनका फाउंडेशन तय किया जाएगा। उसके बाद विभाग बजट के लिए वित्त को भेेजेगा।

orig 1 1682024025

रिंग रोड कबीर नगर में फ्लाईओवर इसलिए…
टाटीबंध से बिलासपुर जाने वाली रिंगरोड-2 से चौबीस घंटे में 5 हजार से अधिक भारी ट्रक और ट्राले गुजरते हैं। इस रोड के किनारे एक दर्जन दर्जन से ज्यादा कालोनी वालों को इसी सड़क का उपयोग करते हुए हेवी ट्रैफिक वाली रोड को पार करना पड़ता है। स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में रोड के एक ओर से दूसरी ओर गुजरते हैं। पीडब्लूडी के अफसरों और विशेषज्ञों ने इस इलाके का गहन सर्वे किया। इसके बाद तय हुआ कि यहां कुल 800 मीटर लंबाई का फ्लाईओवर बनना जरूरी है। ऐसा ही सरोना-उरकुरा रेलवे क्रासिंग पर भी है। वहां क्रासिंग बंद होने पर लंबी लाइन लगती है। इसलिए यहां भी फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा।

शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर जाम में फंसते हैं लोग
शंकर नगर चौक से लोधीपारा चौक के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर का ओवरब्रिज बनाना तय हुआ है। लोधीपारा और शंकरनगर दोनों ओर से इस रोड पर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। इससे लोधीपारा से शंकरनगर टर्निंग प्वाइंट तक सड़क पर दिनभर हेवी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से यहां 40 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। ओवरब्रिज को खम्हारडीह बिजली आफिस से लोधीपारा चौक के पहले तक बनाया जाएगा। इसके बनने से खम्हारडीह की तरफ से आने वालों को शंकर नगर चौक पर ग्रीन सिग्नल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री ओवरब्रिज से सीधे लोधीपारा चौक पहुंच जाएंगे।

18 किमी का होगा रिवर फ्रंट
खारुन में रिवर फ्रंट को रायपुर-दुर्ग के बीच 18 किमी किनारे-किनारे डेवलप किया जाना है। इसका डेवलपमेंट इस तरह किया जाना है कि लोग नदी के किनारे पर आसानी से आना-जाना कर सकें। रायपुर के हिस्से में रिवर फ्रंट में छोटे गार्डन, बैठने की जगह, झूले और तीज त्योहार पर लगने वाले मेलों के लिए जरूरी सुविधाएं रहेंगी।

तेलीबांधा में फ्लाई ओवर
राजनांदगांव, भिलाई दुर्ग से आने वाला ट्रैफिक भी रिंग रोड से आते हुए इसी चौराहे से गुजरता है। इस वजह से यहां जाम लगता है। यहां वाय शेप ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन से अनुमति मिली है। फ्लाई ओवर का निर्माण 210 करोड़ की लागत से किया जाएगा। ये करीब 1940 मीटर लंबा और 22 मीटर चौड़ा होगा।

सर्वे में इन 8 चौराहों पर मिली है ओवरब्रिज-अंडरब्रिज की मंजूरी
1. तेलीबांधा चौक से वीआईपी चौराहे तक फ्लाईओवर 2. खारुन रिवर फ्रंट पर 7 नए पुल बनाए जाएंगे
3.मुंबई हावड़ा रेलवे लाइन पर डूमर तालाब के पास फुट ओवरब्रिज 4. रिंग रोड क्रमांक 2 हीरापुर चौक में बनाएंगे फ्लाईओवर 5.शंकर नगर चौक पर लोधीपारा से कचना मार्ग तक फ्लाईओवर 6. केनाल लीकिंग रोड पर एसीबी दफ्तर के पास फ्लाईओ‌र 7. उद्योग भवन के पास अमलीडीह से तेलीबांधा रोड पर फ्लाईओवर 8. देवेंद्र नगर मंडी गेट कांपा वाल्टेयर रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button