Chhattisgarh

फेमिना मिस इंडिया बनी छत्तीसगढ़ की अदिति शर्मा

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर की रहने वाली अदिति शर्मा ने मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया-2023 में चौथा स्थान हासिल की हैं। रविवार शाम वापस राजधानी लौटीं तो उनके परिजनों ने ढोल बजाकर स्वागत किया। अदिति के साथ उनके घर के लोग खुशी मनाते और डांस करते नजर आए।

अदिति ने कहा, देखिए मुझे नहीं लगता कि मॉडलिंग के फील्ड में ऐसा कुछ है। क्योंकि मैं जहां ऑडिशन देने के लिए गई तो किसी ने भी न तो मेरा नाम पूछा, न ही आप किसके माध्यम से आई हो ये पूछा। जब मैंने ऑडिशन में अच्छा काम किया तो मुझे वो रोल मिलते गया। मेरे एक्सपीरिएंस के हिसाब से नेपोटिज्म एक मिथ्या है। आपका काम बस अच्छा होना चाहिए।

बचपन में हो गया माता-पिता का तलाक

अदिति ने अपने करियर और बचपन को लेकर बताया कि 2 महीने पहले ही उन्होंने अपने मां के नाम को साथ मे जोड़कर अपना नाम अदिति संध्या शर्मा कर लिया है। वो अपनी बहन और मम्मी के साथ रहती हैं। अदिति ने अपनी स्कूलिंग रायपुर से पूरी की हैं और फिर कानून की पढ़ाई करने के लिए वो नोएडा चली गईं थीं। उन्होंने बताया कि जब वह 8 महीने की थीं तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया। जिसके बाद मां ने ही उनका पालन-पोषण किया। अच्छी शिक्षा दी और इस काबिल बनाया है।

उन्होंने बताया कि लाइफ में बहुत कम मौके पर वो निराश हुईं। लाइफ को पूरी मस्ती और एन्जॉय के साथ जिया है। वो हमेशा सोचती हैं कि न सिर्फ छत्तीसगढ़ और परिवार का, बल्कि पूरे वर्ल्ड में इंडिया का नाम रोशन करूं। जिससे सबको पता चले की हम केवल सपने नहीं देखते बल्कि उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखते हैं।

मां नहीं चाहती थी बेटी मॉडलिंग करे

अदिति कहती हैं कि मम्मी शुरुआत में नहीं चाहती थी कि मैं मॉडलिंग यां एक्टिंग करूं। उन्होंने मुझे अपनी तरह ही वकालत की पढ़ाई करवाई। लेकिन कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद मेरा मन हमेशा से एक्टिंग की दुनिया में रहा। तब मम्मी ने मुझे परमिशन दे दी और कहा कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछाल के देखो यारो। फिर यहां से उनका एक्टिंग में सफर शुरू हो गया

शायरी भी लिखती हैं अदिति

अदिति ने बताया कि फ्री टाइम में वो काफी सारे मूवीज के मोनोलॉग्स बनाती हैं। इसके साथ ही ड्रामा और डांस कर खुद को हमेशा खुश रखती हैं। वो जब मैलोडी मूड में रहती हैं तो शायरी लिखना पसंद करती हैं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में जाने से पहले उन्होंने खुद से एक शायरी लिखी थी- “तकदीर का खेल देखिए जनाब कि सोचा नहीं था आज इस मोड़ पे आ जाइएगा। बस एक वादा है खुद से सारा जहां एक ताज के साथ इस सर में सजायेंगे।”

दिल्ली और मुंबई बेस्ट

रायपुर और मुंबई में मॉडलिंग करियर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मॉडलिंग एक ऐसी चीज है, जिसे कहीं से भी शुरू किया जा सकता है। लेकिन जब इसे आप एक फुल टाइम प्रोफेशन बनाना चाहो तो मुंबई और दिल्ली जैसी जगह बेस्ट है।

बॉलीवुड करियर

अपने बॉलीवुड में फिल्मी करियर को लेकर अदिति ने बताया कि उन्होंने अभी हाल में ही जोया अख्तर के प्रोडक्शन की फिल्म में काम किया है। जिसका नाम है ‘खो गए हम कहां’। इस फिल्म में अनन्या पांडेय और सिंद्धान्त चतुर्वेदी लीड रोल में है। एक आगामी फिल्म रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लीड में फाइटर बन रही है। जिसमें वो फाइटर पायलट की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्रांड के ऐड,विज्ञापनों में काम किया हुआ है।

कास्टिंग काउच पर क्या कहा..

छत्तीसगढ़ी फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आप अपनी मेहनत से फिल्म बनाएंगे तो वह जरूर सफल होगी। फिल्म कहीं की भी हो, बस कंटेंट, स्टोरी बहुत अच्छी होनी चाहिए। कास्टिंग काउच के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह का मैंने कुछ भी ऐसा नहीं देखा। छत्तीसगढ़ की गर्ल्स को उन्होंने मैसेज देते हुए कहा कि यदि मॉडलिंग करना चाहते हो, टैलेंटेड हो तो किस चीज का वेट कर रही हो, उठो तैयार हो और निकलो मुंबई। जब उनसे छत्तीसगढ़ी में कुछ कहने के लिए कहा गया था तब उन्होंने- त्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button