Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का आयोजन: 17 अप्रैल को रायपुर में होगा बॉलीवुड सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल का LIVE कॉन्सर्ट

छत्तीसगढ़ में सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देने और इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के की ओर से यस बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और संज्ञा पीआर के सहयोग से राज्य के जाने-माने इंफ्लुएंसरर्स के साथ परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।

टूरिज्म बोर्ड के एमडी अनिल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड ने समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं। छतीसगढ़ में पर्यटन के विकास में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका है। इस आयोजन में सभी क्षेत्रों से जुड़े इंफ्लुएंसरर्स भाग लेने जा रहे हैं, जिसमें सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

images 2023 04 16T134801.685

मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया की छत्तीसगढ़ में लगातार बॉलीवुड के लोगों का आना-जाना बढ़ रहा है। इससे छतीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही राज्य में फ़िल्म उद्योग के विकास की राह भी सुनिश्चित होगी। पिछले दिनों प्रियंका गांधी जी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ में फिल्मों की शूटिंग बढने की बात को अपने भाषण में रेखांकित किया था। 

कार्यक्रम राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 17 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। शाम 4 बजे 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ के जाने-माने इंफ्लुएंसरर्स के साथ पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें प्रख्यात ट्रेवल जर्नलिस्ट कायनात काज़ी शिरकत करेंगी साथ ही शिक्षाविद पियूष पांडे, एमडी छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अनिल साहू, एमटीआई के मैनेजर, धनराज बनर्जी (फाइव लोटस इंडो जर्मन के फाउंडर) और छत्तीसगढ़ के अनेक सुप्रसिद्ध डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोविंग है। इत्यादि शामिल होंगे। शाम 6 बजे से 8 बजे तक गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button