‘दिल्ली हॉर्स शो’ में छत्तीसगढ़ को 21 मेडल:नन्हें घुड़सवारों ने जीते 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज, देशभर के राइडर्स हुए थे शामिल

रायपुर:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हॉर्स राइड शो का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के नन्हें घुड़सवारों ने अपनी शानदार कला से मेडलों का ढेर लगा दिया। इन्होंने इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के Brego & Hecter Equestrian Club ने 5 गोल्ड 6 सिल्वर और 10 ब्रोंज मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया।
दरअसल दिल्ली में बीते दिनों 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 से ज्यादा हॉर्स राइडरों ने हिस्सा लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के वेदिका शरण,शार्वी क्षीरसागर और श्रेयान क्षीरसागर ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथ ही टीम की ओर से समायरा अग्रवाल,शिवेश अग्रवाल,श्रेयान क्षीरसागर,कैवल्य अग्रवाल,चित्रभानु सिंह और जैवन्ता सिंह ने अपनी टीम की ओर से प्रदेश को अलग-अलग कैटेगरी में कई मेडल दिलाए। सीनियर राइडर्स चित्रभानु सिंह और जैवन्ता सिंह ने जोरदार प्रदर्शन किया और ड्रेसेज और शो जंपिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
देश का सबसे प्रतिष्ठित ‘हॉर्स शो’
इस शो को घुड़सवारी की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित हॉर्स शो माना जाता है। इस कॉम्पिटिशन को चार श्रेणियों सीनियर,यंग राइडर,जूनियर और बच्चों में बांटा गया था। जिसमें भाग लेने वाली टीमों और टुकड़ियों में सेना, अर्धसैनिक बल,पुलिस बल,राइडिंग क्लब,संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के लोग शामिल होते हैं।



