Chhattisgarh

स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव:एक पाली वाले स्कूलों में 11:30 बजे दूसरी पाली में शाम 4:30 बजे छुट्‌टी

तेज गर्मी की वजह से रायपुर जिले में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। एक पाली वाले स्कूलों में कक्षााएं सुबह 7.30 से लगेंगी और 11.30 तक छुट्टी होगी। जहां दो पाली में स्कूल संचालित हैं, वहां भी समय बदला गया है। सुबह 11.30 से शाम 4.30 बजे तक केवल हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षाएं लगेंगी। सोमवार को जिला शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं। यह सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के लिए भी मान्य होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर आरएल.ठाकुर ने बताया कि तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह 5 अप्रैल से प्रभावशील होगा। जिला शिक्षा विभाग से जारी निर्देश के मुताबिक राजधानी के ऐसे स्कूल जो एक पाली में संचालित हैं, वहां सुबह 7.30 बजे से क्लास लगेगी और 11.30 बजे तक छुट्टी होगी। अभी एक पाली वाले कई स्कूलों में 12.30 तक और कई स्कूलों में 2 बजे तक छुट्टी होती है।

दूसरी पाली 4.30 तक लगेंगी : इसी तरह जहां दो पाली में स्कूल लगते हैं वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। जबकि दूसरी पाली में 11.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक हाई और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं लगेंगी। गौरतलब है कि रायपुर जिले में 1410 सरकारी और 913 निजी स्कूल हैं। यह निर्देश सभी स्कूलों के लिए मान्य होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button