Chhattisgarh

कांग्रेस की प्रेसवार्ता: गिरीश बोले- ‘ऑपरेशन कमल’ पर काम कर रही ईडी, बीजेपी की बी टीम, दिया ये नया नाम…

ईडी की छापेमारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत उफान पर है। सोमवार को ईडी की छापेमारी से प्रभावित कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता लेकर ईडी की कार्रवाई पर ही कई सवाल खड़े कर दिए। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि छापेमारी के बहाने ईडी की टीम ऑपरेशन कमल में लगी हुई है आैर इसके लिए वह छत्तीसगढ़ में कोयले के कारोबार का आड़ ले रही है।

उन्होंने कहा कि कई महीनों से छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों का खेल चल रहा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ हर तरह की जांच का स्वागत करती है और हर जांच में हर संभव मदद भी करेगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर किस भ्रष्टाचार की जांच हो रही है और जांच का दायरा क्या है? इसकी मंशा क्या है? सीएम भी कह चुके हैं कि ये छापे सिर्फ राजनीति से प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा कि काेयले के कारोबार से न तो मेरा, न एजाज ढेबर, सन्नी अग्रवाल और अचल भाटिया में कोई सरोकार है। मैं, एजाज और सन्नी तो कांग्रेस के सदस्य हैं लेकिन अचल तो विशुद्ध कारोबारी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में सैकड़ों लोगों को ईडी प्रताड़ित कर रही है, इसमें अधिकारी, ज़मीन के छोटे कारोबारी, कुछ ट्रांसपोर्टर और कई बड़े कारोबारी भी शामिल हैं।
जिनके यहां छापा, उनके सवाल

  • ईडी बताए कि वह किस-किस मामले की जांच कर रही है?
  • किस मामले में कौन सी एफ़आईआर, उसके क्या विवरण?
  • जिनके यहां छापे मारे जा रहे, उनका दर्ज केस से क्या नाता?
  • अब तक छापों में ईडी कितना कैश मिला, कितनी संपत्ति?

मुझे नमाज पढ़ने नहीं दी: ढेबर

मेयर ढेबर ने कहा कि उनके यहां सुबह 6 बजे ईडी के लोग आए। सर्च वारंट मेरे नाम से था लेकिन मेरे भाई के यहां भी सर्च किया गया। ईडी के पास कुछ सबूत है तो बताए? क्या इसलिए छापे पड़ रहे हैं कि यहां कांग्रेस मजबूत है। क्या इसलिए छापे पड़ रहे हैं पूरे देश में भूपेश बघेल मजबूत नेता हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में भी मुझे नमाज नहीं पढ़ने दी गई। अब ईडी ऐसा करेगी तो हम सीधे सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।

भाजपा ज्वाइन करने कहा: सन्नी
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने आराेप लगाते हुए कहा कि ईडी अफसरों ने कहा कि परेशानियों से मुक्ति चाहते हो तो भाजपा में शामिल हो जाइए। सन्नी के मुताबिक अफसरों ने यह भी कहा कि भाजपा में भी कई अग्रवाल हैं आप कांग्रेस में कैसे हैं? आप भाजपा में आ जाइए। इस पर मैने कहा कि मैं छत्तीसगढ़िया अग्रवाल हूं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button