Chhattisgarh

अजय चंद्राकर ने भेजी नेहरू वंशावली:कहा- मोतीलाल नेहरू, प्रियंका, रेहान वाड्रा क्या हैं…बताएं; सत्यनारायण शर्मा ने राहुल को बताया था राष्ट्र पुत्र

राहुल गांधी को कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने राष्ट्र पुत्र बताया था। इस मामले में अब सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सत्यनारायण शर्मा को सोशल मीडिया के जरिए नेहरू के परिवार की वंशावली भेज दी है। अब पूछ रहे हैं कि नेहरू परिवार के बाकी लोग राष्ट्र के क्या लगते हैं।

SAVE 20230401 194647

अजय चंद्राकर ने अपने बयान में कहा कि राहुल को राष्ट्र पुत्र कहने वाली कांग्रेस ये बताए कि मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कमला नेहरू, प्रियंका वाड्रा गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा ये क्या-क्या हैं ? इसे भी स्पष्ट करें। एक परिवार की वंदना करने वाली पार्टी कभी देश की पार्टी नहीं हो सकती। कांग्रेस का काल खत्म हो चुका है, और कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आखिरी वारिस को बचाने के लिए अंतिम सांसे ले रही है।

अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि, कांग्रेस परिवार वंदक पार्टी है। आज की राजनीति राष्ट्र की वंदना करने वाली राजनीति है और जिसके नायक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। जिनका केवल एक ही लक्ष्य है इस देश को विश्व में सर्वोपरि स्थान दिलाना है।

कांग्रेस ने दिया जवाब

राहुल गांधी को राष्ट्र पुत्र बनाए जाने और भाजपा की ओर से इसका विरोध करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो या राजनेता कर्मचारी पत्रकार सभी राष्ट्र पुत्र हैं। भाजपा के नेता खुद को राष्ट्र से बड़ा समझते हैं। इसलिए राष्ट्र पुत्र का विरोध कर रहे हैं। यही उनका फासीवादी चरित्र है।

वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने सही कहा है कि राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र हैं। युवा कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी मां भारती के पुत्र हैं। देश की जनता की आवाज उठा रहे हैं, मोदी सरकार के तानाशाह रवैया जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार का दमदारी से विरोध कर रहे हैं। इसलिए भाजपा के नेता राष्ट्र पुत्र का विरोध कर मां भारती के पुत्रों का अपमान कर रही है।

सत्यनारायण शर्मा ने कह दिया कि राहुल गांधी देश का काम कर रहे हैं। लोगों की आवाज उठा रहे हैं। जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जनता ने कहा उसी तरह आज के दौर में राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button