Chhattisgarh

राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने के बाद देश में विरोध प्रदर्शन जारी, राजधानी में भी होगा आंदोलन

रायपुर। राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने के बाद कांग्रेस पूरे देश में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भारत सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो रहा है जिसमें ब्लॉक स्तर तक प्रेस कांफ्रेस से लेकर रैली का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में आंदोलन कार्यक्रमों पर नजर रखने एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज रायपुर पहुंच गए।

आईबीसी 24 से चर्चा में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। आज से प्रदेश के हर जिले में शुरू हुआ प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम उसके लिए जमीन तैयार करेगा। ओबीसी के कथित अपमान के मुद्दे पर विजय जांगिड़ ने कहा कि राहुल गांधी के बयान में ओबीसी कहां आ गया। उन्होंने ओबीसी के लिए तो कुछ कहा ही नहीं था। यह सब भाजपा की चाल है, और उसे बेनकाब करने के लिए ही कांग्रेस पार्टी जनता तक जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडल कमिशन से पहले ज्ञानी जैल सिंह से लेकर खुद उऩ तक, दर्जनों बड़े नेता और पदाधिकारी ओबीसी वर्ग सेआए हैं। ओबीसी वर्ग का सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ कांग्रेस ने किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button