Chhattisgarh

किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी मारती है छापा लेकिन अडानी पर नहीं : CM भूपेश बघेल

रायपुर। ED raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। प्रदेश के 12 ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है। ED की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि ईडी किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर छापा मारती है, लेकिन अडानी पर नहीं मारती है।

नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है, क्योंकि इसमें भाजपा नेताओं के नाम हैं, अमित शाह के शब्दों में क्रोनोलॉजी समझिए, राहुल गांधी के बोलने के सवाल के बाद मुकदमा दर्ज हो जाता है, क्या अडानी ही भाजपा

यहां चल रही कार्रवाईप्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कारोबारी कमल शारदा, महासमुंद विधायक सेवन लाल चंद्राकर कारोबारी आलोक रतेरिया, जमीन कारोबारी सुरेश बांदे, सीए प्रतीक जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी के ठिकानों पर सुबह दबिश दी। बताया जाता है कि सिविल लाइंस स्थित पीतांबरा लोजेस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डायरेक्टर केडी कुंजाम को भी घेरा है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और दामाद नितिन अग्रवाल के दफ्तर में जांच चल रही है। उधर रायगढ़ के कोयला कारोबारी आलोक रतेरिया और योगेश अग्रवाल के भी ठिकाने शामिल है। यह छापेमारी, पिछले दिनों गिरफ्तार कोल कारोबारी, खनिज अधिकारियों और मनी लांड्रिंग करने वाले लोगों से मिले इनपुट के आधार पर की जा रही है। ये सभी इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button