Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में G-20 सम्मेलन की तैयारी: 170 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, जानें कैसी रहेगी पुलिसिंग

पूरे भारत में G-20 का सम्मेलन हो रहा है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर को G-20 सम्मेलन होगा। इस संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेशभर के 170 से अधिक पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सम्मलेन के दौरान कैसी ड्यूटी रहेगी, कैसी पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी, क्या चौकसी रहेगी आदि को लेकर ट्रेनिंग दी गई। इस सम्मेलन की तैयारी के लिए पुलिस अभी से जुट गई है।

राजधानी रायपुर में 18 सितंबर को G-20 का 4जी फाइनेंस वर्किंग ग्रुप सम्मेलन प्रस्तावित है। G-20 सम्मेलन के संबंध में रायपुर स्थित सिविल लाइन न्यू सर्किट हाउस में प्रशिक्षण दिया गया। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण और सेन्सिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा आयोजन होना है। इसके सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिए कई स्तर पर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

ये रहे शामिल
इस एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक (गुप्वार्ता) अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर क्षेत्र) आरिफ एच शेख, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एमएल कोटवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू कीर्तन राठौर और उप निरीक्षक रैंक के 170 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button