Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर से सटे ग्राम कटिया के खेत में राहुल गांधी ने की धान कटाई

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस समय छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। जहां वे रायपुर के ग्राम कटिया पहुंचे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने किसानों के साथ मिलकर खेतों में धान कटाई भी की है। यहां उन्होंने किसानों के साथ बातचीत की और धान कटाई के बारे में जानकारी ली।

राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद हैं। उनके साथ ही सीएम बघेल और डिप्टी सीएम सिंहदेव ने भी हाथों में हंसिया लेकर सिर पर गमछा बांधकर किसानों के साथ मिलकर धान कटाई की।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button