Chhattisgarh

CREDA : सेवाकर्ता इकाई की हड़ताल खत्म…कोर्ट ने स्टे देने से किया इंकार

रायपुर, 16 जुलाई 2024

क्रेडा द्वारा प्रदेश अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों के संधारण व रखरखाव हेतु गतवर्ष में अनुबंधित सेवाकर्ता इकाईयां दिनांक 01.07.2024 से संविदा की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे।

letter7777224917817243034


दिनांक 15.07.2024 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा से मुलाकात कर उनके द्वारा ज्ञापन सौंप कर हड़ताल खत्म करने की सहमति देते हुए पत्र के माध्यम से पुष्टि की गई है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में क्रेडा की सकारात्मक पहल के कारण समस्त सेवाकर्ता इकाईयों द्वारा नवीन अनुबंध किया जा रहा है। इनमें वे सेवाकर्ता इकाईयां भी शामिल है, जिन्होंने नवीन ‘‘रूचि की अभिव्यक्ति’’ स्थगन हेतु माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका भी दायर की थी।

सेवाकर्ता इकाईयों के नवीन अनुबंध उपरांत माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका तथ्यहीन व निष्प्रभावी हो चुकी है। इस सकारात्मक पहल के कारण प्रदेश अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों के संधारण एवं रखरखाव के कार्य ने पुनः गति पकड़ ली है। 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button