Chhattisgarh

राजधानी के होटल पूनम में सजी थी जुआरियों की महफिल : रायपुर पुलिस ने एक दर्जन जुआरियों को किया गिरफ्तार, 4 लाख 20 हजार रुपए जुआरियों के जप्त

रायपुर, 12 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मौदहापारा में स्थित होटल पूनम में जुआरियों की सजी महफिल पर रायपुर पुलिस ने दबिश देकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

आज एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत सिंधी बाजार गली नंबर 01 स्थित पूनम होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 201 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,20,000/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. बृजेश शर्मा पिता स्व. आर.सी. शर्मा उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. संदीप कुमार पिता बलराम कुमार उम्र 38 साल निवासी गली नंबर 07 के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. राकेश वत्यानी पिता चंद्रभान वत्यानी उम्र 55 साल निवासी श्याम नगर शंकर मंदिर के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।

04. मनोज लाल पिता वी.एम.लाल उम्र 54 साल निवासी शिव मंदिर के पास थाना पंडरी रायपुर।

05. जनरेल सिंह भाटिया पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 60 साल निवायी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

06. राकेश मंधानी पिता स्व. श्रीराम मंधानी उम्र 36 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।

07. मोंगराज पिता गोलूमल उम्र 63 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।

08. कैलाश कुमार पिता परमामल उम्र 50 साल निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।

09. देवेन्दर सिंह पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 59 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

10. हरीशचंद्र पिता जगदीश लाल सेहगल उम्र 69 साल निवासी कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

11. मोईन खान पिता सलाम खान उम्र 53 साल निवासी टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

12. दिनेश मोटवानी पिता ज्ञानचंद मोटवानी उम्र 48 साल निवासी केलकर पारा थाना गंज रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, ए.सी.सी.यू. से प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, मोह. सुल्तान, आर. घनश्याम साहू, आलम बेग, अभिषेक तोमर, बोधेन्द्र मिश्रा तथा थाना मौदहापारा से सउनि. मलुकचंद महतो, मीलूराम साहू, आर. पवन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा एवं कमलकांत कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button