छत्तीसगढ़ बाल आयोग के पीठासीन सदस्य सोनल कुमार गुप्ता ने यशस्वी मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बाल आयोग की वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति दी.

रायपुर, 01 जुलाई 2024
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के पीठासीन सदस्य सोनल कुमार गुप्ता ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की. तथा बाल आयोग की सालाना रिपोर्ट की प्रति प्रस्तुत की.
बाल आयोग द्वारा प्रदेश में लगातार बाल अधिकार के संरक्षण में किया जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों का एक फाइल भी उनको प्रस्तुत किया माननीय मुख्यमंत्री जी ने बहुत गंभीरता से फाइल और कार्यों का अवलोकन किया. तथा श्री गुप्ता को बालहित के क्षेत्र में किया जा रहे बेहतर प्रयासों के लिए शुभाशीष दी.
बच्चों के उचित संरक्षण के लिए अपना मार्गदर्शन भी आयोग को प्रदान किया. आयोग ने माननीय मुख्यमंत्री जी को इस बात का विश्वास दिलाया कि आपके नेतृत्व में निरंतर सतत आयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अधिकारों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा.



