Chhattisgarh

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, मुद्दे से भटकाने के लिए कर रहे कांग्रेसी: डिप्टी सीएम साव

रायपुर, 29 जून 2024

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने शनिवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं। एक दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हार पर भड़ास निकाल रहे है। कांग्रेस में सिर फुटौव्वल की नौबत आ गई है। अब देखना है कि, लोकसभा हार का ठीकरा किस पर फूटने वाला है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, पांच सालों में भ्रष्टाचार और अत्याचार के चलते कांग्रेस की हार हुई है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इसमें एक परिवार को ही आगे बढ़ाया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव है। श्री साव ने कहा कि, इन्होंने देश और प्रदेश की जनता के लिए राजनीति नहीं की है। एक परिवार और खुद के लिए राजनीति की है, इसलिए जनता इनसे दूर जा चुकी है।



कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, चुनाव नजदीक आया है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पांच साल नगर निगम में सरकार में रहकर रायपुर शहर की उपेक्षा की है, रायपुर की दुर्दशा की है, अब चुनाव नजदीक आ रहा है तो उसे छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये रायपुर की जनता है, सच जान चुकी है। इसलिए कांग्रेसियों में बेचैनी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button