Chhattisgarh
विस अध्यक्ष के परिवार में शोक की लहर : डॉ रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन,सीएम साय ने जताया दुख

Dispatch News
रायपुर, 28 जून 2024
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। महेंद्र कल्चुरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि आज मेरी बहन इला कल्चुरी जी के पति महेन्द्र कल्चुरी जी के देहांत से मन अत्यंत व्याकुल है। जीजा जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज निजी अस्पताल में उनके देहांत से पूरा परिवार व्यथित है, प्रभु श्री रामचंद्र जी उनकी दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।



