Chhattisgarh
कोटा मारुति लाइफ़स्टाइल के सामने नव निर्माण श्री शनिदेव मंदिर में छह जून को प्रथम वर्ष मनाया जा रहा श्री शनिदेव जन्म उत्सव

🄳🄸🅂🄿🄰🅃🄲🄷 🄽🄴🅆🅂
रायपुर, 4 जून 2024|मंदिर के पुजारी रोहित शर्मा ने जानकारी दी कि श्री शनिदेव जी का जन्म उत्सव कृष्ण पक्ष ज्येष्ठ अमावस्या दिन गुरुवार छह जून को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कोटा श्री शनिदेव मंदिर में प्रथम वर्ष मनाया जा रहा है जिसमें सुबह से ही आयोजन शुरू हो जाएगा सुबह आरती उसके बाद हवन फिर सुंदरकांड का पाठ फिर शाम के महाआरती एवं भजन संध्या का प्रोग्राम रखा गया है|


पंडित जी ने यह जानकारी भी दी कि जन्मोत्सव के विशेष दिन पर श्री शनिदेव को तेल अभिषेक कराने से कष्टों का निवारण होता है ऐव मंदिर का दर्शन करने एवं मंदिर के साज सज्जा देखने भक्तजन यहाँ दूर दूर से पहुँचते हैं



