Chhattisgarh

यातायात पुलिस रायपुर की पहल : सिग्नल पर चौक चौराहों में किराया भंडार के सौजन्य से लगाया गया पंडाल

रायपुर, 2 जून 2024|शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा वाहन चालकों को सिग्नल पर खड़े होने के दौरान धूप से बचाव हेतु सिग्नल लगे चौक पर पंडाल लगाने हेतु किराया भंडार संचालकों से चर्चा किया गया जिस पर रायपुर शहर के प्रमुख किराया भंडार संचालकों के द्वारा सकारात्मक पहल करते वह वाहन चालकों को धूप से बचाव हेतु रायपुर शहर के प्रमुख 5 चौक चौराहों निम्न किराया भंडारों के द्वारा

01. भारत किराया भंडार ( पारस जी ) के द्वारा तेलीबांधा चौक एवं तेलीबांधा थाना तिराहा।
02. शांति किराया भंडार (रानू जैन) के द्वारा पुलिस लाइन धमतरी गेट एवं
03. ⁠धीरेंद्र किराया भंडार ( हितेश जी ) के द्वारा जय स्तंभ चौक एवं बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक के सिग्नल प्वाइंटों पर पंडाल लगाया गया है ।

whatsapp image 2024 06 01 at 75306064330762030345


पंडाल लगने से चौक के सिग्नल पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों को कड़ी धूप से राहत मिली है, राहगीरों ने छाया उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस व किराया भंडार संचालकों का आभार व्यक्त किया है ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button