Chhattisgarh

CG : बीजापुर में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो वर्दीधारी नक्सली ढेर

बीजापुर, 29 मई 2024। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित मद्देड़ क्षेत्र के बंद्देपारा इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।

मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंद्देपारा इलाके में मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है‌। जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की खबर है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटनास्थल के आसपास मुठभेड़ अब भी जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली के मारे गये है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद दी जायेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button