Chhattisgarh

इंडी गठबंधन में बेटियों का सम्मान नहीं, सांसद स्वाति मालीवाल के साथ आम आदमी पार्टी ने किया षड्यंत्र : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव


*ओडिशा सरकार आम लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं, जनता ने बनाया परिवर्तन का मन : उपमुख्यमंत्री साव*


रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की गई। ये घटना बताता है कि इंडी गठबंधन के लोग माता-बहनों का सम्मान नहीं करते हैं। दुर्भाग्य की बात है कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना की बात स्वीकार की थी। वहीं कल आप की मंत्री ने घटना से साफ इंकार कर दिया, जो स्वयं एक बेटी हैं। ये अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मालीवाल के साथ षड्यंत्र किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार ओडिशा का प्रवास किया। कालाहांडी और संबलपुर में पार्टी के लिए अनेक स्थानों पर सभाएं और बैठकें की।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, ओडिशा में 24 साल से नवीन पटनायक की सरकार है। राज्य में भारी भ्रष्टाचार है, लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। इतने सालों तक शासन करने के बावजूद रोजगार की व्यवस्था नहीं कर पाएं है।

श्री साव ने कहा कि,ओडिशा में माता-बहनों का सम्मान नहीं है, उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। राज्य विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। इससे पता चलता है कि ये सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। इसलिए ओडिशा की जनता परिवर्तन चाहती है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की योजनाओं की ओडिशा के गांव-गांव में चर्चा है। धान खरीदी और महतारी वंदन योजना की खासी चर्चा है। महतारी योजना की तरह ओडिशा के लिए सुभद्रा योजना लागू की जाएगी। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच चुकी है, ओडिशा में अब लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।
…….   ……..

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button