देश में एससी,एसटी और ओबीसी आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता, राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी

*केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने किया बेमेतरा में विशाल जनसभा को संबोधित*
*छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, दो साल में खत्म होगा नक्सलवाद*
*लोकसभा का चुनाव गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव*
बेमेतरा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने शुक्रवार को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। श्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का काम किया। ओबीसी को उनका अधिकार दिया है। देश में एससी,एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है। श्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं गए। वोट बैंक के कारण उन्होंने निमंत्रण ठुकराने का काम किया है।
वहीं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज ये लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुने के नई हे, ये चुनाव देश ला विकसित अउ समृद्ध बनाय के चुनाव हरय। आज देश मा एक गरीब मां के बेटा प्रधानमंत्री बने हे, एक गरीब मां के बेटा गांव, गरीब अउ किसान के तरक्की बर काम करत हे। श्री साव ने कहा कि, सीएम विष्णुदेव साय ह पीएम मोदी के वादा ला पुरा करे हे। गांव के गली गली मा नारा लगत हे। सीएम साय काम करत हे सायं सायं। कांग्रेसी मन कहत हे आय बाय। अउ हमन ला कांग्रेस ला करना हे टाटा बाय बाय।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह बोले कि मोदी सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है। बघेल की सरकार ने राजनीति के कारण नक्सलियों का पालन पोषण किया। लेकिन यहां फिर से आपने कमल की सरकार बनाई है। साय सरकार ने 4 महीने में ही 90 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। श्री शाह ने कहा कि, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त का देंगे।
श्री शाह ने बेमेतरा की विशाल जनसभा में कहा कि, भुवनेश्वर साहू की हत्या कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के कारण हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भुवनेश्वर साहू की हत्या को गंभीरता से लिया है। हमने भुवनेश्वर साहू के पिता जी ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया, कोई नहीं मानता था कि, वो रविंद्र चौबे जैसे नेता को हरा देंगे। लेकिन जनता ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं किया। ईश्वर साहू जी ने रविंद्र चौबे को धूल चटा दिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
श्री शाह बोले कि, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ वासियों को कश्मीर से क्या लेने देना है। देश का हर बच्चा कश्मीर के लिए जान दे सकता है। कांग्रेस वोट बैंक के लालच में कश्मीर में धारा 370 को अनेक वर्षों तक संभाल कर रखा था। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया और हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन गया।
श्री शाह बोले कि, संसद में जब कश्मीर का बिल लेकर खड़ा हुआ तो राहुल बाबा ने कहा कि, धारा 370 को मत हटाओ, देश में खून की नदियां बह जाएगी। आज पांच साल हो गए, खून की नदियां छोड़ों, किसी की कंक्कड़ चलाने की हिम्मत नहीं है।
पीएम मोदी पर 25 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा है। लेकिन बघेल एंड कंपनी ने महादेव के नाम से घोटाला किया। कोयला, शराब, एससी एसटी युवाओं की नियक्ति में, पीएससी, डीएमएफ, गोठन, अनाज,रेट, सीमेंट घोटाला किया। शर्म करो बघेल आपने गोबर भी खा गए।
/////। /////



