Chhattisgarh

देश की संपत्ति मुस्लिमों को बांटना चाहती है कांग्रेस, हिडन एजेंडा वाले घोषणा में हुआ खुलासा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव


*कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का छिनेगी आरक्षण, फिर इसे मुस्लिमों को देगी*

*कांग्रेस देश को भटकाने, तोड़ने और बांटने का कर रही है काम*

रायपुर। कांग्रेस का मुस्लिम लीग वाला हिडन एजेंडा घोषणा पत्र में निकल कर बाहर आया है। लोगों की संपति पर कब्जा करने की इनकी नजर है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने यह बात गुरुवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से कही।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को मुस्लिमों को देना चाहती है। इसका खुलासा सबके सामने हो गया है, जैसा उन्होंने कर्नाटक में अलग से (मुस्लिम आरक्षण) किया है। ये जनता के सामने आ गया है, जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

कांग्रेस का हिडन एजेंडा सैम पित्रोदा के (इनहेरिटेंस टैक्स) बयान के बाद सामने आया है। इसका संकेत कांग्रेस के घोषणा पत्र और इनके कामों से पता चलता है।

सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का चाल और चरित्र उजागर कर दिया है। पित्रोदा संपत्ति का पुनर्वितरण करने के लिए 50 फ़ीसदी इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इनका मकसद निजी संपत्ति का सर्वे कर इसका मुस्लिमों में पुनर्वितरण करने का है। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा था कि, देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है।

कांग्रेस के बयान पर श्री साव ने कहा कि, मुद्दे से हम नहीं भटका रहे हैं। कांग्रेस देश को भटकाने, तोड़ने और बांटने का काम कर रही हैं।

////

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button