Chhattisgarh

एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन


  0 स्कूल प्रबंधन की सराहना की, बोले कम फीस में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि

कोरबा। मड़वारानी स्थित एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
   इस अवसर पर उन्होंने कहा की लाइंस क्लब पहले ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। जरूरतमंदो तक लाभ पहुंचाना ही बहुत बड़ी बात है। श्री देवांगन ने कहा की मड़वारानी में अच्छी शिक्षा और वह भी कम फीस में उपलब्ध कराई जा रही है, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा की बच्चो को शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान भी बनाया जा रहा है।

IMG 20240422 WA0043


इस अवसर पर श्री नरेंद्र देवांगन ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। सभी बच्चों को आगामी शिक्षण सत्र में और भी मेहनत कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।इस अवसर पर संस्था के प्रमुख मनोज यादव, भोजराम राजवाड़े, राजकुमार अग्रवाल, बीके अग्रवाल, पवन अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button