Chhattisgarh

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा : चुनावी ड्यूटी में CRPF जवानों को कोंडागांव लेकर जा रही बस पलटी, 11 से अधिक घायल

जगदलपुर, 30 मार्च 24।  छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क दुर्घटना खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कोंडागांव जिले से लगे ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं।

ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है.सभी जवान पुस्पाल कैंप से रवाना हुए थे। रतेंगा अंधा मोड़ पर एबुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई। हादसे में घायल सात जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कालेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है अचानक ड्राइवर के स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो देने से वाहन पलट गई। ज्ञात हो कि सुरक्षा कारणों के चलते जवान एंबुलेंस आदि वाहन का उपयोग करते है। घटना में एंबुलेंस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button