Chhattisgarh

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने दी उर्दना से कृष्णापुर खैरपुर तक 3.40 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति

रायपुर, 15 मार्च 2024
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में  रखते हुए ग्राम उर्दना से कृष्णापुर खैरपुर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। 3.4 किमी लंबी इस सड़क के लिए वित्त मंत्री ने 22.45 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।


रायगढ़ के विकास और विकसित छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम कर रहे स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के इस आदेश से स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और व्यवसायिक गतिवितियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को अन्य गतिविधियों में भी सहूलियत होगी। इस सड़क की स्वीकृति प्रदान करने पर स्थानीय लोगों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार प्रकट किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button