Chhattisgarh

कोरबा- ट्रैफिक DSP और साइबर सेल प्रभारी हटाये गये, निर्वाचन आयोग में शिकायत के बाद लिया गया एक्शन

कोरबा 2नवंबर 2023। कोरबा जिला के ट्रैफिक DSP और साइबर सेल प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग में दोनों पुलिस अधिकारियों की शिकायत हुई थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने ट्रैफिक DSP शिवचरण सिंह परिहार और साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी को तत्काल प्रभाव से रायपुर मुख्यालय अटैच करने का आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

IMG 20231101 WA0010
IMG 20231101 WA0011

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग एक्शन मोड पर है। प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा शिकायतों पर तत्काल और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों की इस कड़ी में कोरबा जिला में पदस्थ ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार और साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के खिलाफ चुनाव आयोग में निष्पक्ष चुनाव प्रभावित होने की शिकायत किया गया था। बताया जा रहा है कि साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी मूलतः कोरबा के ही निवासी है। वहीं ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार इससे पहले भी कोरबा की पोस्टिंग में लंबे वक्त तक काम कर चुके है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस अधिकारियों के नाम पर निवार्चन आयोग में शिकायत होने के बाद इस प्रकरण पर तत्काल एक्शन लिया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button