Chhattisgarh
जगदलपुर – मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, किरदुंल खदान से लौह अयस्क की ढुलाई बंद

जगदलपुर किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर सोमवार देर शाम मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह दुर्घटना किरंदुल रेलखंड अंतर्गत बचेली-भांसी स्टेशन के बीच हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में रेल पटरी को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद से अब किरदुंल खदान से लौह अयस्क की ढुलाई बंद कर दी गई है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। साथ ही ट्रेन को फिर से बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।



